Giridih News :तीन दिवसीय विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण शुरू

Giridih News :गांडेय प्रखंड सभागार में सोमवार को बीएलओ का तीन दिवसीय विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण में प्रारंभ हुआ. इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी मो हुसैन व बीडीओ निसात अंजुम ने बूथ लेवल ऑफिसर(बीएलओ) को विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान विस्तृत जानकारी दी.

गांडेय प्रखंड सभागार में सोमवार को बीएलओ का तीन दिवसीय विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण प्मेंरारंभ हुआ. इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी मो हुसैन व बीडीओ निसात अंजुम ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान विस्तृत जानकारी दी. मौके पर तकनीकी और प्रायोगिक पहलुओं पर चर्चा की गयी. वहीं मास्टर ट्रेनर मंटू मोदी, नुमय कुमार व मनोज कुमार ने बीएलओ को मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने, नाम, पते या लिंग संबंधी त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया गया कि इस अभियान में निष्पक्षता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावे 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़े जायेंगे. इस दौरान ई-पिक डाउनलोड करने की प्रक्रिया बतायी गयी. इस दौरान सभी कर्मियों को मतदाता हेल्पलाइन ऐप, एनवीएसपी पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 के प्रयोग की जानकारी दी गयी.मौके पर गांडेय विधानसभा क्षेत्र 31 के बूथ नंबर 221 से 275 के सभी बीएलओ व महिला सुपरवाइजर मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >