Giridih News :नगर विकास मंत्री से मिले साउंड यूनियन के सदस्य

Giridih News :साउंड यूनियन संघ नगर कमेटी की टीम शनिवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिलकर अपनी समस्या रखी. नेतृत्व रवि राम कर रहे थे.

सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा में कभी भी साउंड को लेकर किसी तरह का विवाद गिरिडीह में नहीं हुआ है. इसके बाद भी प्रशासन बेवजह शांति भंग करने का केस दर्ज कर रहा है. कहा कि यहां दुर्गा पूजा काफी वृहत स्तर पर होता है. भीड़ के कारण साउंड सिस्टम को उसके अनुसार लगाना पड़ता है. भक्ति जागरण आदि में बिना साउंड के कुछ भी संभव नहीं है. वहीं प्रशासन मात्र दो बॉक्स व चार चोंगा लगाने का दबाव उनपर बना रहा है. ऐसे में काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मंत्री से उनलोगों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की.

मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त के नाम पत्र प्रेषित करते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया. मौके पर संघ के संगठन मंत्री नरेश राय, उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह, सोनल शर्मा, गणेश कुमार, रोहित साहा, गुड्डू कुमार, रंजीत, बिनोद दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >