बिरनी प्रखंड के तेतरिया सलैडीह पंचायत के महथाडीह निवासी नवनीत कुमार सिन्हा की 30 वर्षीय पत्नी दीपिका सिन्हा की मौत इलाज के दौरान एसएनएनएमसीएच धनबाद में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह पांच बजे हो गयी. नवनीत ने बताया कि 12 सितंबर को उसकी पत्नी को सांप डंस लिया था. इलाज के लिए उसे बिरनी सीएचसी ले गये. प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गयी. मृतका को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.
सांप के डंसने से महिला गंभीर
गावां प्रखंड के माल्डा निवासी 45 वर्षीय चिंता देवी को खाना निकालने के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया. सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गयी. महिला को गावां अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद चिंता को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
