Giridih News :बेंगाबाद : साइबर अपराध में शामिल छह युवक गिरफ्तार

Giridih News :गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध में शामिल छह युवकों को मंगलवार को गिरफ्तार किया. कार्रवाई साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में की गयी. पुलिस ने बताया कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव और साठीबाद में छापेमारी कर सभी को पकड़ा गया.

इनके पास से पांच बाइक और 13 मोबाइल जब्त किये गये. दो युवक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गये. पुलिस को सूचना मिली थी कि बिशनपुर और साठीबाद जंगल में कुछ युवक संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं. साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनायी गयी. टीम सबसे पहले बिशनपुर गांव पहुंची, जहां एक कमरे में साइबर अपराध में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस को देख भागने लगे युवक

यहां से टीम साठीबाद जंगल पहुंची. वहां दरी बिछाकर कई युवक साइबर ठगी में जुटे थे. पुलिस को देख युवक भागने लगे. जवानों ने पीछा कर चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गये. मौके से पांच बाइक और 13 मोबाइल बरामद किये. जब्त मोबाइल की जांच की जा रही है. साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >