Giridih News: अनियंत्रित होकर पलटा बराती वाहन, आधा दर्जन घायल

Giridih News: गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग के गांडेय थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के समीप मंगलवार की शाम एक बराती वाहन पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये.

Giridih News: गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग के गांडेय थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के समीप मंगलवार की शाम एक बराती वाहन पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये Giridih News: गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के मंझलाडीह (अहार डीह) गांव के समीप मंगलवार की शाम को एक बराती वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. वाहन पलटने के कारण इसमें सवार आधा दर्जन बराती घायल हो गये. घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता रुद्र संकेत गुप्ता और गांडेय पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गांडेय लाया गया. गांडेय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों टीटा मरांडी(55 वर्ष), पार्वती देवी( 35 वर्ष), बड़की देवी(45 वर्ष) और साहेब राम किस्कू (38 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. जबकि बड़की देवी, आंनद मरांडी, रोशनी देवी और राजकुमारी का सीएचसी, गांडेय में इलाज चल रहा है. सभी घायल गांडेय अंचल के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत के शंकरपुर गांव के निवासी हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोग एक मैजिक वाहन में सवार होकर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पदनियां गांव बरात जा रहे थे. इसी क्रम में अहरडीह गांव के समीप एक गाय को बचाने के क्रम में वाहन चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और मैजिक पलट गयी. गांडेय पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर गांडेय थाना ले आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >