Giridih News : सरिया के छह अवैध आरा मिलों पर छापा, छह लाख से अधिक की मशीन तथा लकड़ियां जब्त

Giridih News : प्रखंड के पूरनीडीह, कोयरीडीह और सिंहडीह में संचालित थी आरा मिल

Giridih News : सरिया प्रखंड के पूरनीडीह, कोयरीडीह और सिंहडीह में मंगलवार को वन विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध रूप से संचालित छह आरा मिलों को ध्वस्त कर ध्वस्त कर दिया गया. स्थल पर संग्रहित वन पदार्थों (लकड़ियों) एवं उपस्करों (आरा हाथी, डीजल इंजन, प्लेटफॉर्म, चक्का, विभिन्न प्रजाति के बोट्टा एवं चिरान लकड़ियों को जब्त करते हुए ट्रैक्टरों से वन कार्यालय परिसर सरिया के प्रांगण में लाकर रखा गया. जब्त सामग्रियों की कीमत छह लाख रु से अधिक बतायी जाती है.

छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम ने बताया कि सरिया प्रखंड क्षेत्र के कोयरीडीह, पुरनीडीह तथा सिंहडीह में अवैध रूप से आर मिलों के संचालित होने की सूचना मिली थी. इसी आधार पर यह छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी संचालक भागने में सफल रहे. विभागीय कार्यवाही के दौरान आरा मिलों को तहस-नहस कर दिया गया है, जबकि पुरनीडीह के आरा मिल संचालक पचू महतो, अशोक वर्मा व किशन मांझी, भरकट्टा के मनोज कुमार यादव, कोयरीडीह के सुरेंद्र प्रसाद वर्मा तथा सिंहडीह के प्रदीप वर्मा के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 42 एवं बिहार कास्ट चिरान अधिनियम 1990 की धारा 9, 10 व 14 के तहत वन मुकदमा दर्ज किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई : वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री राम ने बताया कि अवैध आरा मिलों के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार चलता रहेगा और जहां भी अवैध आरा मिलों के संचालन की सूचना प्राप्त होगी, वहां बुलडोजर से इसे ध्वस्त करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार चोरी-छिपे चल रहे दर्जनों अवैध आरा मिलों पर छापेमारी कर आरा मिल संयंत्र को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है एवं अवैध रूप से संग्रहित विभिन्न प्रजाति की लकड़ियों को जब्त किया गया है. इस क्रम में दोषियों के खिलाफ वन मुकदमा भी दर्ज किया गया है.

शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन :

उन्होंने बताया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. इस हेतु उनके द्वारा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में चोरी-छिपे आरा मिलों के संचालन, अवैध पातन, खनन, परिवहन के बाबत सीधे सूचना देने के लिए अपील भी की गयी है, जिसे गुप्त रखने की बात कही गयी है. छापेमारी अभियान में प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल सरिया अंशु कुमार, रंजन कुमार प्रभारी वनपाल वनरोपण, डीलो रविदास प्रभारी वनपाल बगोदर, रजा अहमद प्रभारी वनपाल गोमिया, वनरक्षी कुंदन कुमार दास, सोमनाथ मोदक, सुमित रंजन, विशाल कुमार, नंद किशोर दास, राज कुमार गुप्ता, परमेश्वर कुमार, सुदीप गंझु, सुनील यादव, केशव महतो, विकास महतो, सरिता कुमारी, इंदु कुमारी, आनंद प्रजापति, विशाल कुमार, विष्णु राय, हैदर अली शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >