Giridih News :कोनार नहर के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

Giridih News :करोड़ों की लागत से बन रहे कोनार नहर सिंचाई परियोजना के कार्य में अनियमितता बरते जाने शिकायत की जा रही है. इसे लेकर एक ओर नहर निर्माण कार्य किया जा रहा है, तो दूसरी ओर नहर की ढलाई में दरार शुरू हो गयी है.

ग्रामीण अलगडीहा पंचायत में निर्माणाधीन नहर में निम्न गुणवत्ता की सामग्रियों के इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं. इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों समेत भाजपा नेता राजेश पांडेय ने कहा कि करीब 1500 करोड़ की लागत से नहर निर्माण का कार्य अलगडीहा क्षेत्र में भी तेजी से हो रहा है. बालू की क्वालिटी पूरी तरह से खराब बतायी जा रही है. जो बालू दिया गया है, वह पूरी तरह से गंदा और मिट्टी युक्त है जिससे नहर निर्माण के बाद ढलाई में कई जगह से दरार आ गयी है. लेकिन जो कार्य में गुणवत्ता होनी चाहिए, उसे ख्याल नहीं रखा जा रहा है. निर्माण कार्य में बालू, छड़ और सामग्री ठीक नहीं डाला गया और काम हो रहा है.

लापरवाही की होगी जांच

इधर, कोनार नहर परियोजना के एसडीओ रंजन कुमार ने बताया कि शिकायत की जायेगी. वहीं अलगडीहा क्षेत्र में चल रहे कोनार नहर के कार्य में कंपनी के क्वालिटी इंजीनियर विजय सिंह ने बताया कि इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जायेगी. लापरवाही की जांच होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >