Giridih News :अवैध क्रशरों का जवाब मिलने पर जांच में जुटे अधिकारी

Giridih News :बेंगाबाद में अवैध क्रशरों के संचालन को सीओ ने गंभीरता से लिया है. क्रशर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगते हुए जांच में जुट गये हैं. वहीं सीओ के सख्त रवैये से अवैध संचालकों में हड़कंप है.

बता दें कि पिछले शनिवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स ने भंडारीडीह पंचायत के बाघरा में संचालित तीन क्रशरों की जांच की थी. जांच के दौरान एक भी संचालक ने दस्तावेज नहीं दिखा पाये. क्रशरों में काफी पत्थरों का भी भंडारण मिला. टीम में शामिल सीओ आमिर हमजा के अलावा खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह शामिल थे. अधिकारियों ने तत्काल तीनों क्रशर संचालकों से दस्तावेज की मांग की, लेकिन मौके पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका.

अंचल कार्यालय में दस्तावेज का था निर्देश

सीओ ने तीनों संचालकों को समय देते हुए अंचल कार्यालय में क्रशर संचालन से संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था. इधर क्रशर संचालकों ने बुधवार को अंचल कार्यालय में दस्तावेज जमा किये हैं. दस्तावेज मिलने के बाद सीओ ने इसकी जांच कर सत्यापन में जुट गये हैं. कहा जांच के बाद इसका सत्यापन कराया जायेगा. गड़बड़ी पाये जाने पर तीनों क्रशर संचालकों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

क्षेत्र में संचालित हैं कई क्रशर : बता दें कि बेंगाबाद के विभिन्न स्थानों पर अब भी कई ऐसे क्रशर संचालित हैं, जिनके पास कोई दस्तावेज नहीं है. इसके बाद भी भारी मात्रा में पत्थरों का भंडारण करते हुए धड़ल्ले से गिट्टी बनायी जा रही है. पानी छिड़काव नहीं किया जाने धूल से ग्रामीणों परेशान है. पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है. साथ ही विभाग को लाखों का राजस्व नुकसान हो रहा है. क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध क्रशरों के संबंध में सीओ ने गंभीरता से लिया है. कहा जल्द ही टीम गठित करते हुए क्षेत्र के अन्य क्रशरों की जांच की जायेगी और त्रुटि पाये जाने पर उसे सील किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >