Giridih News :सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर दिया धरना

Giridih News :सरिया को जिला बनाने की मांग की आवाज फिर से उठने लगी है. इसे लेकर समाजसेवी प्रकाश मंडल अपने समर्थकों के साथ सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया.

धरना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चला. धरना की समाप्ति के बाद अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया. धरना में मदन मंडल, जिमी चौरसिया, प्रमोद मंडल, सोनू पांडेय, गोपाल यादव, रशीद अंसारी, सुमित मंडल, देव नंदन मंडल, अब्दुल रशीद, देबू वर्मा, अरशद खान, पंकज सिंह, आनंद मंडल, कैलाश मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे. संबोधित करते हुए समाजसेवी प्रकाश मंडल ने कहा कि गिरिडीह जिला का सरिया क्षेत्र बड़ा व्यावसायिक मंडी है.

सारी अर्हताएं पूरी करता है सरिया

बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र का यह स्थल जिला बनने की सारी अर्हताएं पूरी करता है. वर्तमान में सरिया अनुमंडल क्षेत्र के सुदूर भर्ती ग्रामीण इलाके के लोगों को जिला संबंधित कार्य हेतु 70-80 किलोमीटर की दूरी तय कर गिरिडीह जाना पड़ता है, जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक क्षति भी उठाना पड़ता है. सरिया को जिला बनाने की वर्षों से होते आ रही है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाये, जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >