Giridih News :श्री बंशीधर मंदिर में चार दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू

Giridih News :पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर में गुरुवार से षष्ठी महोत्सव के साथ ही चार दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो गया इसका समापन रविवार की देर रात विशाल भंडारा के साथ होगा.

700 सालों से यहां मनता है श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पालगंज स्थित श्री बंशीधर मंदिर में गुरुवार से षष्ठी महोत्सव के साथ ही चार दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो गया जो रविवार देर रात विशाल भंडारा के साथ संपन्न किया जाएगा. यहां यह बताते चलें कि पालगंज के श्री बंशीधर मंदिर में पिछले लगभग 700 सालों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. जिसके अंतर्गत गुरुवार को षष्ठी महोत्सव का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम भक्त परिवार एवं सभी सेवायत लोगों का शुद्धिकरण कर मंदिर जी में प्रवेश कराया गया, जहां देर शाम तक पूजन का कार्यक्रम चला. संध्या 5:00 बजे ठाकुर जी को महंत के घर गाजे बाजे के साथ लाया गया. जहां भक्त परिवार की ओर से भगवान को भोग अर्पण की गयी.

भंडारे का किया गया आयोजन

बाद में राजभोग भगवान को अर्पित कर भक्त परिवार एवं सेवायतों के बीच भंडारे का आयोजन किया गया. वहीं रात्रि जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. देर रात श्री बंशीधर भगवान को मंदिर के गर्भगृह में पुनः प्रवेश कर स्थापित किया गया. यहां यह बता दें कि साल में एक मर्तबा भगवान महंत के घर विराजमान होते हैं. वहीं शुक्रवार को वंसरोपण ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसके साथ ही 72 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ हो जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में महंत शिशिर भक्त, निकुंज केतन भक्त, चरित्र केतन भक्त, पवन कुमार मंदिरलवार, विपुल वत्सल, भागवत वल्लभ भक्त,अनूप वल्लभ भक्त, स्वरुप वल्लभ भक्त, बप्पी लाहकार,धीरज राम सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >