Giridih News :श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति का किया गया पुनर्गठन

Giridih News :श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की बैठक मानसरोवर तालाब बरवाडीह के तट पर हुई. इसे लेकर नयी कमेटी का गठन किया गया. कोषाध्यक्ष संतोष रजक ने वर्ष 2024 के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया.

श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की बैठक में इस वर्ष के लिए नयी समिति का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से चंद्रदेव यादव संरक्षक, संदीप कुमार गुप्ताअध्यक्ष, विश्वनाथ स्वर्णकार, राकी सिंह, ललन खटीक व परिचय पांडेय उपाध्यक्ष, निरंजन गुप्ता सचिव, विनोद केशरी, नंद कुमार सिंह, अनिल केशरी व निरंजन भगत सह सचिव, संतोष साव कोषाध्यक्ष, अनुभव कुमार सह काेषाध्यक्ष एवं रोहित सिंह को मीडिया प्रभारी बनाये गये. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्भय सिंह, सुधांशु प्रसाद सिन्हा, गौतम गुप्ता, एमके वर्मा, विकास गुप्ता, कुणाल गौंड, उमेश यादव, विशाल केशरी, सुनील श्रीवास्तव, संजीत गुप्ता, रामकुमार गुप्ता रखे गए.

विसर्जन के लिए नाव बनाने का निर्णय

निर्णय लिया गया कि प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नाव बनाया जायेगा, ताकि विसर्जन में कोई परेशानी नहीं हो. यह भी कहा गया कि दो और तीन अक्टूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन करने केा लेकर सारी व्यवस्था कमिटी की ओर से की जाएगी. बैठक की समाप्ति के बाद समिति के पूर्व अध्यक्ष रहें स्व. बाबुल प्रसाद गुप्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >