Giridih News: एकादशी पर हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Giridih News: भीम एकादशी के अवसर पर बाबा झारखंडधाम में शुक्रवार को आस्था का जन सैलाब उमड़ा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर के पट निर्धारित समय से पहले तीन बजे सुबह खोल दिये गये. इसके साथ ही पूजा पाठ का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चला. इस दौरान मंदिर प्रांगण में हजारों की संख्या में मुंडन उपनयन संस्कार तथा दर्जनों विवाह कराये गये.

निर्जला एकादशी होने के कारण महिलाओं की भारी भीड़ दिनभर देखी गयी. बिना अन्न जल के श्रद्धालु इस तपती दोपहर में भी झारखंडधाम आकर पूजा अर्चना में लीन रहे. पूजा के बाद झारखंडधाम में ही कुछ लोग रूक गए. श्रद्धालु उपवास पर हैं. शनिवार की सुबह उपवास तोड़ने के पूर्व देवाधिदेव महादेव का दर्शन और पूजन करेंगे. इसलिए शनिवार की सुबह को भी भीड़ जुटने की संभावना है. बताया गया कि शनिवार की सुबह शर्बत और भंडारे की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की जा रही है. निर्जला एकादशी को लेकर पंडा समाज के राहुल आनंद पंडा, पंकज पंडा, नरेश पंडा, राजेंद्र पंडा, सोनू पंडा, अंकित पंडा, आशुतोष पंडा, महेश पंडा, टिंकू पंडा तैयारियों में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >