Giridih News :महुआ चुनने के लिए जंगल में लगा रहे आग

Giridih News :तिसरी प्रखंड में महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग लगाने की घटना लगातार बढ़ रही है. मनसाडीह, लोकाई और थानसिंहडीह पंचायत के जंगलों में आग लगायी गयी है.

हालांकि, वन विभाग कई बार वन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से आग नहीं लगाने की अपील की है. उन्हें समझाया गया है कि आग लगाना अपराध है. इससे पेड़-पौधों झुलस जाते हैं और जंगली जीनों पर खतरा उक्पन्न हो जाता है. पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है. शनिवार को भी मंसाडीह पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में महुआ चुनने को लेकर आग लगायी. इसे कुछ देर बाद बुझा दिया गया, लेकिन इस दौरान कई पेड़-पौधे जल गये.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की आग का सबसे बड़ा असर वनजीवों पर पड़ता है. जंगलों में बार-बार आग लगने से मिट्टी की उर्वरता भी कम हो जाती है. तिसरी के वनपाल अभिमित राज ने कहा कि प्रखंड के जंगलों की लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को समझाया गया है कि वे महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग नहीं लगायें. इसके बाद भी यदि किसी ने जंगलों में आग लगाने जैसा जघन्य अपराध किया, तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >