Giridih News :महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News : बेंगाबाद थाना क्षेत्र की हरिला पंचायत के रतनपुर गांव में सोमवार की सुबह रामदेव तुरी की पत्नी फुलकुमारी (45) का शव पाया गया. खाट पर शव को देख पड़ोस के लोगों ने अन्य लोगों को जानकारी दी.

घर में मृत महिला का कोई परिजन नहीं होने से ग्रामीणों ने महिला के मायके वालों को इसकी जानकारी दूरभाष पर दी. सूचना पर बोकारो थर्मल से परिजन बेंगाबाद थाना पहुंचे और पुलिस के साथ रतनपुर गये. वहां महिला का अर्द्धनग्न शव खाट पर पड़ा हुआ था. पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर लिया और उसके पति की खोजबीन में जुट गयी. ग्रामीणों के अनुसार महिला की दो संतान हैं. पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र अन्य प्रदेश में मजदूरी करता है. दंपती घर में रहते थे. दोनों मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहा था. इधर, पति के घर से फरार हो जाने के कारण महिला की मौत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है.

महिला के मायके वालों का रो-रोकर हाल बुरा

महिला को मृत देख उसके मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर नमूना एकत्र किया है. इस आधार पर मामला के खुलासे में बल मिलेगा. महिला का शव पाये जाने की सूचना पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पडताल में जुट गये. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >