Giridih News :सुरक्षा कवच बना सीनियर छात्राएं जूनियर को पार करातीं हैं सड़क

Giridih News :सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही व तेज रफ्तार के कारण प्राय: दुर्घटना हो रही है. इसको देखते हुए स्कूली छात्राओं ने स्वयं एक दूसरे का सुरक्षा कवच बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है. हम बात कर रहे हैं निर्मला कन्या मध्य विद्यालय महेशमुंडा की.

इस स्कूल की सीनियर छात्राएं सड़क पर सुरक्षा कवच बनती हैं और जूनियर को प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए सड़क पार कराती हैं. इस विद्यालय के एक ओर सड़क और दूसरी ओर निर्मला गर्ल्स हॉस्टल है. इसके कारण छात्राओं को सड़क पार करने में काफी परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसलिए सीनियर छात्राएं छात्रावास से स्कूल जाने के क्रम में सड़क के दोनों छोर सुरक्षा कवच बनाकर जूनियर छात्राओं को सड़क पार करातीं हैं. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है. हालांकि, बच्चों की सुरक्षा कवच को देख वाहन चालक व राहगीर रुक जाते हैं. अभिभावक इस व्यवस्था की प्रशंसा कर रहे हैं.

स्कूल प्रबंधन व छात्राओं का प्रयास सराहनीय : मुखिया

बड़कीटांड़ पंचायत की मुखिया रुखसाना परवेज ने कहा कि सड़क के एक तरफ स्कूल और दूसरी तरह हॉस्टल है. स्कूल से हॉस्टल या हॉस्टल से स्कूल जाते समय स्कूल प्रबंधन व छात्राएं सुरक्षा कवज बनाकर सड़क पार करवाना सराहनीय प्रयास है. कहा कि बच्चों को सड़क पार कराते समय सतर्कता जरूरी है.

(समशुल अंसारी,

गांडेय)B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >