धनबाद से चोरी की बाइक बेचने आया युवक गिरिडीह में गिरफ्तार

शहर के नेताजी चौक के पास नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी की बाइक बेचने आये एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया.

गिरिडीह. शहर के नेताजी चौक के पास नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी की बाइक बेचने आये एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के चरकखुर्द का सुनील ठाकुर है. सुनील ने गोविंदपुर से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी. धनबाद पुलिस इसे ढूंढ़ रही थी. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने आया हुआ है और नेताजी चौक के पास खड़ा है. नगर थाना प्रभारी ने इसकी सूचना गश्ती दल को दी. गश्ती दल मौके पर पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देख मोटरसाइकिल चालू कर भागने का प्रयास किया. हालांकि जवानों ने उसे पकड़ कर मोटरसाइकिल के कागजात की मांग की. लेकिन सुनील कागजात नहीं दिखा पाया. उसे पकड़ कर नगर थाना ले जाया गया. वहां कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह चोरी की मोटरसाइकिल है और गिरिडीह बचने के लिए आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >