हरिहरधाम रोड भाया पांडेयडीह के मुख्य पथ को किया सील

हजारीबाग के विष्णुगढ़ के अचलजामो गांव में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर उससे सटे बगोदर समेत अन्य गांव में लोगों ने प्रवेश पूर्णत: निषिद्ध कर दिया है.

बगोदर. हजारीबाग के विष्णुगढ़ के अचलजामो गांव में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना पर उससे सटे बगोदर समेत अन्य गांव में लोगों ने प्रवेश पूर्णत: निषिद्ध कर दिया है. संक्रमित के संपर्क में कौन लोग आये हैं, इसे लेकर लोग अंदेश में हैं. इसे लेकर बगोदर के हरिहरधाम रोड भाया पांडेयडीह के मुख्य पथ को सील कर दिया गया है. लोगों ने गांव में किसी भी तरह की आवाजाही पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है. लॉकडाउन के नौ दिन बाद भी इसका पूरा असर देखा जा रहा है. जीटी रोड पर इक्के-दुक्के लोगों को छोड़कर पूरे बाजार में सन्नाटा है. दूसरी ओर वायरस संक्रमण को लेकर लगे लॉकडाउन में अफवाहों से लोग परेशान हैं. थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इसकी आधिकारिक सूची नहीं आयी है कि इलाके से कौन तबलीगी जमात में शामिल हुए थे. कहा कि सूची के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >