गावां. गावां प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल और गर्ल्स स्कूल जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर है. गर्ल्स स्कूल के समीप सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. सड़क की खराब स्थिति से सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों को हो रही है. विद्यार्थियों ने बताया कि साइकिल से स्कूल आने-जाने के दौरान कई बार गड्ढों में पहिया चले जाने से वे गिर जाते हैं. इससे स्कूल ड्रेस गंदा हो जाता है और कई बार उन्हें स्कूल नहीं जाने की मजबूरी होती है.
गड्ढों में पानी, हर दिन हादसे का डर
विद्यार्थियों ने बताया कि सड़क पर आवागमन के दौरान उन्हें हर दिन दुर्घटना का डर बना रहता है. ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण है. लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बाइक, साइकिल और अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी होती है.
ये भी पढ़ें: गिरिडीह के इस गांव में 150 साल से मन रही जन्माष्टमी, जानिए क्या है खास परंपरा
स्कूली बच्चों ने की सड़क मरम्मत की मांग
स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और विद्यार्थियों को परेशानी से राहत मिले.
ये भी पढ़ें: कान्हा-राधा के रूप में सजे बच्चे, जन्माष्टमी पर दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
