साइकिल दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

सदर प्रखंड के तिलैया गांव में सोमवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया. आंबेडकर सामाजिक संस्थान गिरीडीह व स्विच ऑन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के ग्रामीण व स्कूली बच्चों ने साइकिल रैली निकाली.

गिरिडीह.

सदर प्रखंड के तिलैया गांव में सोमवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया गया. आंबेडकर सामाजिक संस्थान गिरीडीह व स्विच ऑन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के ग्रामीण व स्कूली बच्चों ने साइकिल रैली निकाली. साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया. इस दौरान तिलैया गांव में फैले कचरा संग्रहित कर ग्रामीणों को सफाई का संदेश दिया. आंबेडकर सामाजिक संस्थान के सचिव रामदेव विश्वबंधु ने बताया कि साइकिल स्वास्थ्य के लिए तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है. वहीं, स्विच ऑन फाउंडेशन के उमेश वर्मा ने कहा अच्छे स्वास्थ्य के लिए सफाई जरूरी है. त्रिपुरारी प्रसाद ने कहा कि हमें दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करना चाहिए. रैली में शांति मुर्मू, सीमा कुमारी, मनीष कुमार, वजीर दास, विनोद टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >