Giridih News : सरिया स्थित रेलवे फाटक 20बी3टी पर मेंटनेस का काम को लेकर बुधवार के दिन 11:30 बजे दिन से 13: 30 बजे तक दो घंटा पूर्ण रूपेण बंद रहेगा. इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे हजारीबाग रोड के वरीय अनुभाग अभियंता आलोक कुमार द्वारा जारी पत्र के आलोक में कहा गया है कि 15 अक्टूबर बुधवार को रेलवे फाटक पर ट्रैक मशीन के माध्यम से स्लीपर बदलने का कार्य किया जायेगा, जिस कारण रेलवे फाटक एलसी-20 एसपीएल/टी इस अवधि में पूर्णतः (120 मिनट तक) बंद रहेगा, जिस कारण सरिया से होकर गुजरने वाली रांची-देवघर-दुमका मुख्य सड़क मार्ग पर इस रेलवे फाटक से होकर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इसकी जानकारी रेलवे यातायात प्रभारी पारसनाथ, स्टेशन प्रबंधक हजारीबाग रोड, आरपीएफ निरीक्षक हजारीबाग रोड, थाना प्रभारी सरिया को दी गयी है. वहीं इस ट्रैफिक ब्लॉक को लेकर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ब्लॉक के कारण रेलवे लाइन से गुजरने वाले यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं होंगे. क्योंकि इस अवधि में कोई यात्री ट्रेन का परिचालन नहीं होता है. लेकिन गुड्स ट्रेन (मालवाहक ट्रेन) का परिचालन प्रभावित हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
