Giriidh News :पारंपरिक रूप से मनाया गया सरहुल, मांदर की थाप पर झूमे लोग

आदिवासी छात्रसंघ गिरिडीह की अगुआई में जिला स्तरीय सरहुल पर्व और बाहा मिलन समाराेह का आयोजन गिरिडीह बस स्टैंड स्थित जाहेरथान में किया गया. इसमें आदिवासियों की परंपरा की झलक दिखी.

नायके ने विधि विधान से पूजा करवायी. लोगों के बीच बाहा का वितरण किया गया. बाहा को सभी ने अपने माथे से लगाया. इसके बाद नृत्य करते हुए सभी बस स्टैंड से निकलकर झंडा मैदान पहुंचे. झंडा मैदान में मांदर की थाप पर आदिवासी समुदाय के युवक-युवतियों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मन मोह लिया.

प्रकृति के संरक्षण व सम्मान पर जोर

सरहुल आदिवासियों का ऐसा पर्व है जो प्रकृति, नयी फसल और जीवन के उत्साह का प्रतीक है. यह हमें सिखाता है कि प्रकृति का सम्मान और संरक्षण कितना जरूरी है. मौके पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार के अलावा पर्व को अगुवाई कर रहे आदिवासी छात्रसंघ के अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, कोषाध्यक्ष चांद सोरेन, मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू, सदस्य मुजीलाल टुडू,अनिल हेंब्रम, गणेश हांसदा, शैलेंद्र मुर्मू, भोलाराम टुडू, रितेश सोरेन, छात्र नायक विशुन किस्कू, एचई स्कूल के हॉस्टल के छात्रनायक मीरूलाल मरांडी, अजय सोरेन, बालिका छात्रावास की नायिका रोशिना सोरेन, अनिता हेंब्रम, इभा हांसदा, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मुर्मू, नारायण मुर्मू, नुनका टुडू, नुनूराम किस्कू, कालेश्वर सोरेन, प्रधान मुर्मू, बिरजू हांसदा, हेंगामुनि मुर्मू, पूजा मुर्मू, सीतामुनि किस्कू, अंजलि किस्कू, शांति मुर्मू, अनामिका मुर्मू, सनी टुडू, प्रेमी बेसरा आदि युवक-युवतियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >