गिरिडीह के बिरनी में बालू तस्कर को बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन से भिड़े ग्रामीण, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

गिरिडीह के बिरनी में बालू तस्करों और प्रशासन की भिड़ंत हो गई. इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात करना पड़ा. एसडीपीओ भी घटनास्थल पर मौजूद हैं.

Giridih News: गिरिडीह जिले के बिरनी में बालू तस्करी रोकने गई प्रशासन की टीम को बालू तस्करों के विरोध का सामना करना पड़ा. प्रशासन की टीम से बालू तस्कर भिड़ गए. घटना बिरनी थाना क्षेत्र के चानो गांव में हुई.

बालू तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले थे थाना प्रभारी-सीओ

शुक्रवार को बालू तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन की एक टीम निकली थी. इसी दौरान चानो गांव में बालू तस्करों से पुलिस एवं प्रशासन की टीम की भिड़ंत हो गई. एसडीपीओ खुद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बलों को भी तैनात कर दिया गया.

चानो गांव में बालू पकड़ने के लिए बिरनी सीओ सारांश जैन, भरकट्टा ओपी प्रभारी राजीव कुमार पहुंचे थे. सुबह करीब 9:30 बजे दोनों अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई.

चानो गांव में पुलिस-प्रशासन की हुई ग्रामीणों के साथ झड़प

बता दें कि बिरनी प्रखंड की कपिलो पंचायत के चानो गांव में बालू पकड़ने के लिए बिरनी सीओ सारांश जैन, भरकट्टा ओपी प्रभारी राजीव कुमार पहुंचे थे. सुबह करीब 9:30 बजे दोनों अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गई.

Also Read : सीओ ने बालू लदे छह वाहन पकड़ पुलिस को सौंपा, चार गाड़ी ले भागे तस्कर

पुलिस की हिरासत से बालू लदे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने मुक्त कराया

पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोका और उसके चालक को हिरासत में ले लिया था. लेकिन, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को वहां से ट्रैक्टर समेत भगा दिया. सूचना मिलने के बाद बगोदर सरिया एसडीओ और एसडीपीओ दोनों घटनास्थल पर पहुंचे.

Also Read : दामोदर व बराकर के घाटों से जारी है ‘सफेद’ बालू का काला धंधा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >