Giridih News :58 सरकारी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के वेतन व मानदेय पर रोक

Giridih News :वैसे विद्यालय जिनके बच्चों का अपार आइडी बनाने का कार्य पूरा नहीं किया गया है, शिक्षा विभाग ऐसे विद्यालय प्रधानों पर कड़ी कार्रवाई की है.

प्रखंड के कुल 58 सरकारी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों के वेतन व मानदेय पर रोक लगा दी गयी है. बीपीओ श्रद्धा कुमारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के प्रधान शिक्षकों को अपार आइडी बनाने के लिए लगातार निर्देश दिया जा रहा था, लेकिन इसमें लापरवाही बरती जा रही थी. शनिवार को अपार आइडी बनाने के कार्य की समीक्षा की गयी, जिसमें 58 सरकारी विद्यालयों का कार्य संतोषप्रद नहीं पाया गया. छह अप्रैल तक सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी जनरेट करने का निर्देश दिया गया. वहीं, तत्काल सभी प्रधान शिक्षकों का वेतन व मानदेय स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है.

निजी विद्यालय भी बनाये अपार आइडी, नहीं तो होगी कार्रवाई

वहीं, प्रखंड के 30 निजी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को भी छह अप्रैल तक विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत अपार आइडी बनाने का निर्देश दिया गया है. निर्देश पूरा नहीं होने पर संबंधित विद्यालयों का यू डायस कोड रद्द करते हुए स्कूल बंद करने की अनुशंसा वरीय अधिकारियों से की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >