Giridih News :सलैयाटांड़ दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Giridih News:जनहित फुटबॉल क्लब सलैयाटांड़ (भेलवाघाटी) के द्वारा शनिवार को सलैयाटांड़ मैदान में आयोजित पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई. उद्घाटन मैच महादेव डूंगरी की टीम ने जीता.

जनहित फुटबॉल क्लब सलैयाटांड़ (भेलवाघाटी) के द्वारा शनिवार को सलैयाटांड़ मैदान में आयोजित पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई. उद्घाटन भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, जिप सदस्य उस्मान अंसारी, मुखिया विकास कुमार, पंसस बलवीर कुमार, माले नेता अशोक पासवान, अजीत शर्मा, अजय चौधरी, भाजपा नेता रूपेश कुमार सिंह, युवा नेता देवानंद हाजरा ने किया.

महादेव डूंगरी ने जीता उद्घाटन मैच

उद्घाटन पहला मैच महादेव डूंगरी गरंगघाट (बरमसिया) व एफसी राजाडूमर के बीच खेला गया. महादेव डूंगरी की टीम ने कप्तान सेल्वेस्टर सोरेन के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए राजाडूमर को 3-0 से हराया. टीम के लिए अजीत किस्कू, मुन्ना मुर्मू व चाचू मुर्मू ने गोल किये. प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यक्ष विनय मरांडी, सचिव टेकनारायण हांसदा, उपाध्यक्ष, संचालक मुस्तकीम अंसारी, कोषाध्यक्ष मिन्हाज अंसारी, राजकुमार हाजरा, सद्दाम अंसारी, प्रेमसुंदर मरांडी, मधु अंसारी, प्रकाश राय, खूबलाल साव, सचिन साव, प्रवीण किस्कू, जमाल अंसारी, रोजन अंसारी, काजीम अंसारी, मजलूम अंसारी, बबलू हेम्ब्रम, मदन हेम्ब्रम, खलील अंसारी आदि सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >