Giridih News: पुण्यतिथि पर याद किये गये सियासत के संत एके राय

Giridih News: भाकपा माले कार्यालय धनवार में सोमवार को एके राय की पुण्यतिथि मनायी गयी. नेतृत्व प्रखंड सचिव कयूम अंसारी ने किया.

लोगो ने एके राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. प्रखंड सचिव कयूम अंसारी ने कहा कि एके राय ने ही मासस की गठन किया था. उन्होंने कोयला नगरी में गरीब-गुरबों के लिए लड़ाई लड़ी थी. उनके सिद्धांत को देखते हुए लोगों ने उन्हें सांसद बनाया. राजनीतिक क्षेत्रो में रहकर भी उन्होंने कभी सरकारी सुविधा नहीं ली. इनका जीवन सादगी और भाईचारे की बीच बीता. कहा कि धनवार प्रखंड, जिला कमे व राज्य कमेटी ने उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है. कहा कि प्रखंड में भूमाफिया हावी हैं. आपूर्ति विभाग में लूट मची है. राशन कार्ड धारियों को सही से राशन नहीं मिल रहा है. सीओ भू माफियाओं पर लगाम नहीं लगा पा रहे है. दाखिल-खारिज भी नही किया जा रहा हैय सरकार ने एकमुश्त तीन माह का राशन देने का निर्देश जारी किया था, जो लाभुक को नही मिला. अगस्त के पहले सप्ताह में राशन में हुई कालाबाजारी को लेकर प्रखंड के लाभुकों के साथ एमओ को घेरा जायेगा. मौके पर कौशल्या दास, सजरुल अंसारी, बालमुकुंद यादव, उमेश दास, कैलाश सिंह, सहदेव यादव, सुरेश तुरी, रबुना खातून, बालेश्वर यादव, अयूब अंसारी, बंधु तुरी, लोचन यादव, शंभु दास, रीना देवी, नरेश दास, हरिहर दास, कलसुम खातून,आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >