Giridih News :सरिया में आरवाइए ने मनायी भगत सिंह की जयंती

Giridih News :आरवाइए ने रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती भगत सिंह चौक पर मनायी. इस दौरान युवा हुंकार मार्च भी निकाला गया. गिरिडीह में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नेतृत्व जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव ने की. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संदीप जायसवाल और राष्ट्रीय परिषद सदस्य सोनू पांडेय उपस्थित थे. उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर किया गया और पुष्प अर्पित किया. साथ ही बगोदर के अलगडीह के वीर सपूत एसएसबी जवान धर्मेंद्र कुमार को भी विशेष श्रद्धांजलि दी गयी. संदीप जायसवाल ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है. संदीप जायसवाल ने उपस्थित युवाओं से आग्रह किया कि भगत सिंह के आदर्शों पर खरा उतरें. मौके पर विजय सिंह, जिम्मी चौरसिया, छोटेलाल रविदास, अविनाश सिंह, अमन पांडेय, राहुल राज मंडल, रशीद अंसारी, बालेश्वर वर्मा, अक्षय यादव, कुंदन मंडल, विनोद मंडल आदि मौजूद थे.

भगत सिंह की जयंती पर डाला प्रकाश

भाकपा माले, असंगठित मजदूर मोर्चा, किसान महासभा व इंकलाबी नौजवान सभा ने संयुक्त रूप से रविवार को महान क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती मनायी. उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही उनके विचारों को पढ़ने व उनके बताये गये रास्ते पर चलने की बात कही. इंनौस के सदस्य लाल ड्रेस पहनकर पैदल मार्च करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचें और भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर किसान महासभा के पूरन महतो, राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, शंकर पांडेय, तबारक, एकराम अंसारी, राजकुमार राय, सनातन साहू, किशोर राय, हुबलाल राय, लखन कोल्ह, धनेश्वर कोल्ह, गुलाब कोल्ह, पवन यादव, राजेश राय, राजू दास, सुनील ठाकुर, दीपक गोस्वामी, वसीम अंसारी, मासूम, वारिश, एहसान, आयन, आसिफ, फिरदौस, अरशद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >