Giridih News :गावां में इंनौस का प्रखंड सम्मेलन संपन्न

Giridih News :गावां में गुरुवार को इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) का दूसरा प्रखंड सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में सर्वसम्मति से अकलेश यादव को प्रखंड अध्यक्ष और आनंदी यादव को सचिव चुना गया.

11गिरिडीह36-मंचासीन पूर्व विधायक व अन्य. गावां. गावां में गुरुवार को इंकलाबी नौजवान सभा (इंनौस) का दूसरा प्रखंड सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में सर्वसम्मति से अकलेश यादव को प्रखंड अध्यक्ष और आनंदी यादव को सचिव चुना गया. सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया. श्री यादव ने कार्यक्रम की सफलता पर इंनौस के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मेलन ऐसे दौर में हो रहा है, जब देश में फासीवादी हमले बढ़ रहे हैं. आये दिन नौजवानों के अधिकारों पर हमला हो रहा है. राज्य और देश में लाखों सरकारी पद खाली हैं, लेकिन सरकार दो करोड़ रोजगार का वादा पूरा नहीं कर रही है. इंनौस जिलाध्यक्ष सोनू पांडेय ने कहा कि संगठन सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए संकल्पित है. माले नेता नागेश्वर यादव, जमुआ के मो असगर अली, सकलदेव यादव, अखलेश यादव ने भी संबोधित किया. मौके पर गणेश यादव, मुन्ना राणा, जितेंद्र कुमार, रूपेश कुमार, रणधीर यादव, सुधीर भुइयां, पिंटू कुमार, बबलू दास, संजय पासवान, अजय तुरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >