Giridih News :गिरिडीह कोर्ट के बाहर प्रेमी जोड़े के परिजनों का हंगामा

Giridih News :गिरिडीह कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक प्रेमी युगल के विवाह को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये. जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने पहले एक मंदिर में विवाह किया था और इसके बाद अपने रिश्ते को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए कोर्ट पहुंचे थे.

इसी बीच दोनों परिवारों को इस बात की जानकारी मिली, तो वे भी न्यायालय परिसर पहुंच गए. एक पक्ष जहां इस रिश्ते को स्वीकार करने पर अड़ा था, वहीं, दूसरा पक्ष विवाह के खिलाफ खड़ा था. इसी विरोध-समर्थन के बीच विवाद बढ़ता चला गया और हाथापाई की नौबत आ गयी.

यह है मामला

मामला राजधनवार थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है, जहां बीती रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. ग्रामीणों और युवती के परिजनों को इसकी भनक लगते ही युवक को पकड़ लिया गया और स्थानीय स्तर पर दोनों की शादी करा दी. इसके बाद युवती के परिजन युवक को लेकर कोर्ट पहुंचे थे, ताकि विवाह का पंजीकरण कराया जा सके. हालांकि, जैसे ही युवक के परिजनों को इसकी सूचना मिली, वे भी कोर्ट पहुंच गए और विवाह को जबरन कराये जाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया. दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे कोर्ट परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामा चलता रहा. स्थिति बिगड़ते देख नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया. पुलिस ने सभी को थाने में आवेदन देने की सलाह दी है और मामले की जांच की बात कही है. युवक-युवती दोनों बालिग हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >