Giridih News :गादी श्रीरामपुर में रोटरी ग्रेटर का दंत चिकित्सा शिविर

Giridih News :रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वावधान में गुरुवार को जेपीपी इंटरनेशनल स्कूल गादी श्रीरामपुर, गिरिडीह में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमे करीब 300 विद्यार्थियों के दांतों की जांच क्लब के सदस्य दंत चिकित्सक डॉ निखिल अग्रवाल व डॉ खुशबू गर्ग ने की.

रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर के तत्वावधान में गुरुवार को जेपीपी इंटरनेशनल स्कूल गादी श्रीरामपुर, गिरिडीह में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमे करीब 300 विद्यार्थियों के दांतों की जांच क्लब के सदस्य दंत चिकित्सक डॉ निखिल अग्रवाल व डॉ खुश्बू गर्ग ने की. इसमें बच्चों को डेंटल किट प्रदान किया गया और दांतों की देखभाल के विषय में विस्तार से बताया गया. साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए दो चम्मच कम चार कदम आगे एवं जीवन शैली में व्यापक सुधार लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया. दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, सचिव रवि गाड़िया, कोषाध्यक्ष दीपक संथालिया, राजेंद्र तरवे, अनिल मिश्रा एवं जेपीपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन अमित पांडे, त्रिलोकीनाथ पांडे एवं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >