Giridih News :सरिया की रिया अग्रवाल दूसरे प्रयास में बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट

Giridih News :इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने रविवार को मई सत्र का सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया. सरिया के रहनेवाले व्यवसायी महेश अग्रवाल की पुत्री रिया अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता हासिल की है. परिणाम जारी होने के बाद बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा. सरिया व्यवसायी संघ ने रिया अग्रवाल और उनके पिता को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया.

आइसीएआइ ने सीए मई सत्र के फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे घोषित किये

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने रविवार को मई सत्र का सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया. सरिया के रहनेवाले व्यवसायी महेश अग्रवाल की पुत्री रिया अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता हासिल की है. परिणाम जारी होने के बाद बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा. सरिया व्यवसायी संघ ने रिया अग्रवाल और उनके पिता को बुके व शॉल देकर सम्मानित किया. सफलता को लेकर रिया ने बताया कि उसने प्रारंभिक शिक्षा कार्मेल स्कूल गिरिडीह से प्राप्त की. मैट्रिक की परीक्षा 79 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की थी. वहीं, इंटर की पढ़ाई बोकारो और स्नातक की पढ़ाई भवानीपुर से की. सीए की तैयारी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया कोलकाता से की. फाइनल परीक्षा में दूसरे प्रयास में वह सफल हो पायी. उसने बताया कि सोशल मीडिया से दूर रहकर लगातार 16 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद यह परिणाम आया है. वहीं तैयारी कर रहे अपने जैसे छात्रों से कहा कि अगर सच्चे मन और ईमानदारी से मेहनत की जाये, तो सफलता जरूर हाथ आती है. अपनी इस सफलता के पीछे उसने अपने पिता महेश अग्रवाल, चाचा सजन अग्रवाल की प्रेरणा और उनका सहयोग बताया. सम्मानित करनेवालों में व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, रामपति प्रसाद, हरिहर मंडल, पप्पू मोदी, विकास जैन, सुभाष मोदी, विजय अग्रवाल, देवकुमार मोदी, दयानिधि सिंह आदि शामिल थे.

अपनी मेहनत के बल पर सीए बनी डुमरी की शालिनी

डुमरी प्रखंड के बस स्टैंड के समीप रहने वाला शालनी प्रिया ने चार्टर अकाउंटेंट की परीक्षा पास कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है, शालिनी के पिता पवन बरनवाल का निधन हो चुका है. उसकी मां रिंकी देवी गृहिणी हैं. शालिनी ने बताया कि वह संत थॉमस स्कूल तोपचांची से 10 वीं राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर से 12 वीं पास की. मारवाड़ी महिला कॉलेज रांची से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर सीए की परीक्षा में बैठी और फाइनल पास किया. शालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि उनका सपना था कि मैं सीए बनूं. कहा कि गांव से होकर भी मंजिल पायी जा सकती है. जरूरत मेहनत करने और आत्मविश्वास को बनाये रखने की है. शालिनी का बड़ा भाई पीयूष इंजीनियर है. शालिनी की मां रिकी देवी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद शालिनी कड़ी मेहनत करने लगी और उनके सपनों को पूरा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >