Giridih News :ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए रानी व सागर का चयन

Giridih News :झुमरी तिलैया के जगन्नाथ जैन कॉलेज में विनोबाभावे विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय तीरदांजी प्रतियोगिता-2025 के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया. इसमें गिरिडीह कॉलेज के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ.

झुमरी तिलैया के जगन्नाथ जैन कॉलेज में विनोबाभावे विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय तीरदांजी प्रतियोगिता-2025 के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया. इसमें गुरु काशी यूनिवर्सिटी पंजाब में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन हुआ. गिरिडीह कॉलेज के सागर कुमार व रानी कुमारी का चयन हुआ. दोनों का चयन पुरुष व महिला रिकर्व वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल कर पर हुआ. गिरिडीह कॉलेज के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, खेल प्रभारी प्रोनयन सोरेन, क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ एमएन सिंह व कोच जयप्रकाश नारायण ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कोच जितेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों ने निरंतर मेहनत की है और कॉलेज की ओर से मिले मार्गदर्शन व सहयोग ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है. कॉलेज प्राचार्य ने खिलाड़ियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. कहा कि गिरिडीह कॉलेज हमेशा अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उनके विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >