Giridih News :महिला कर्मचारियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता

Giridih News :गिरिडीह कोलियरी में अर्पिता महिला मंडल के अंतर्गत सीसीएल गिरिडीह महिला समिति ने गुरुवार को सीसीएल की महिला कर्मचारियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया.

यह प्रतियोगिता वेलफेयर प्रोग्राम के तहत आयोजित की गयी. इसमें ऑफिस, हॉस्पिटल व माइंस में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. उद्घाटन गिरिडीह महिला समिति की अध्यक्ष सह महाप्रबंधक की पत्नी हिना राठौर ने किया. इस मौके पर महिला कर्मचारियों ने सुंदर व आकर्षक रंगोली बनायी. कोई कलश तो कोई फूल के आकार का रंगोली बना सबों को प्रभावित किया.

विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में सुनीता प्रथम, झूमा द्वितीय तथा अनीता व सुषमा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं. पुरस्कार पाकर सभी ने खुशी जतायी. हिना राठौर ने सभी को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया. बताया गया कि आने वाले दिनों में इस तरह के कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर शैलबाला पासवान, डॉ पायल वर्मा, कार्मिक अधिकारी सुप्रिया भारती समेत अन्य मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >