Giridih News :सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निकाली रैली

Giridih News :बगोदर प्रखंड के खेतको में गायत्री परिवार ने नारी सशक्तीकरण, नशामुक्ति व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली निकाली. युवाओं से नशा नहीं करने की अपील की गयी.

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में नारी को सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी. मौके पर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है. इससे कई गलत परिणाम भी सामने आते हैं. इसलिए समाज के खासकर युवाओं को नशा से बचना चाहिए. इस दौरान शामिल सभी महिलाओं और पुरुषों ने नशामुक्त जीवन अपनाने और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने की शपथ ली. रैली में माथुर प्रसाद, सहदेव प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, शंकर प्रसाद, मनोज मंडल, दशरथ प्रसाद, वीरेंद्र साव, विजय महतो, गणेश प्रसाद समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >