Giridih News :तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Giridih News :देवरी व बगोदर प्रखंड में सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई. इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं, जल जमाव से भी लोगों को परेशानी हो रही है.

देवरी प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में सोमवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई. बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आयी. बारिश व जेठुआ फसल की खेती को क्षति पहुंचने की आशंका है. सबसे अधिक नुकसान गेंहू की फसल को हुआ है. वैसे किसान जिन्होंने गेंहू की फसल की कटाई कर ली है, वह ओलावृष्टि से परेशान हैं. बगोदर : मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से परेशानी सोमवार की दोपहर बाद बगोदर समेत आसपास के क्षेत्र में जमकर मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई. इससे एक ओर बारिश ने जहां बगोदर बाजार की सूरत बिगाड़ दी है, वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि से तैयार हो रही फसलों काे नुकसान पहुंचा है. अटका इलाके में भी ओलावृष्टि हुई है. करीब दो घंटे तक हुई बारिश से बगोदर बाजार में सड़कों पर जल जमाव हो गया. बाजार में नालियाें के नहीं रहने से फुटपाथी दुकानों को काफी परेशानी हो रही है. उनकी दुकानों और घरों में नालियों का गंदा पानी घुस रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >