Giridih News :रेलवे ने चलाया सघन टिकट चेकिंग अभियान

Giridih News :धनबाद रेल मंडल में को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इसकी जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद इकबाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. इस विशेष अभियान में 634 यात्री से 2,58,655 रुपये जुर्माना के रूप में वसूले गये.

मोहम्मद इकबाल ने बताया कि शनिवार को धनबाद, गोमोह, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा समेत पूरे मंडल के सभी स्टेशनों व विभिन्न ट्रेनों में दिन-रात चेकिंग अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान में 634 यात्री पकड़े गये. यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे. वहीं, कई बिना बुक किये सामान के साथ सफर कर रहे थे. इनसे कुल 2,58,655 बतौर जुर्माना वसूला गया. टिकट चेकिंग होने के सूचना पर अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >