कुलगो उत्तरी पंचायत के टोला बरवाटांड में बुधवार को एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पिंटू कुमार ने की व संचालन जितेन्द्र महतो ने किया. बैठक में कुड़मी को जनजाति का दर्जा देने व भाषा को कुड़माली लिखवाने को लेकर चर्चा की गयी. साथ ही व्यापक रूप से पंचायत के टोला स्तर पर दीवार लेखन का कार्य करने का निर्णय लिया गया. 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन में शामिल होने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में जयकांत महतो, मोहनलाल महतो, सुजीत कुमार पटेल, मेघलाल महतो, महावीर महतो, शंकर महतो, सुखदेव महतो, प्रीतम महतो, प्रकाश महतो, पृथ्वीराज महतो, मनोज महतो, प्रदीप महतो, खेलो महतो, सुनील महतो, दीपक महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
