Giridih News :नवनिर्मित मकान में छापा, 494 बोतल नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

Giridih News :एसपी को मिली सूचना के आधार पर मंगलवार को धनवार थाना क्षेत्र के गिरिडीह-कोडरमा सड़क पर डोमायडीह गांव में पुलिस ने छोटी गोसाईं के नवनिर्मित मकान में छापेमारी अवैध विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.

पुलिस ने गांव पहुंचकर छोटी गोसाईं के नवनिर्मित मकान की घेराबंदी कर ली. छापेमारी में फैक्ट्री में पैकिंग व लेवलिंग करते हुए दो व्यक्ति और फैक्ट्री की निगरानी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उक्त जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बुधवार को धनवार थाना में प्रेस वार्ता में दी.

संचालक पूर्व से ही करता है शराब का अवैध धंधा

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ से जानकारी मिली कि फैक्ट्री का मुख्य संचालक सिकंदर साव पिता कालेश्वर साव थाना हिरोडीह है. वह पूर्व से शराब का अवैध कारोबार करता है. उ,का आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी में विभिन्न ब्रांड के 494 बोतल शराब मिली. इसके अलावा पांच जार में सौ लीटर तरल पदार्थ, छह बोरे में 250 शीशी-बोतल, चार बंडल अलग-अलग शराब का स्टिकर, दो प्लास्टिक बोरा में ढक्कन, जो ड्रम, एक अल्कोहल मापने की मशीन तथा बाइक बरामद किया गया. बरामद सामानों की कीमत चांर लाख बतायी गयी. गिरफ्तार लोगों में बसीर आलम, नीमापहरी थाना हिरोडीह तथा मुन्ना यादव गांधी चौक धनवार समेत एक नाबालिग शामिल हैं. छापेमारी दल में जमुआ के इंस्पेक्टर प्रदीप दास, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र अग्रवाल, पुअनि रवि रंजन, सअनि इमानुएल केरकेट्टा व अनिल उरांव, चौकीदार नीतेश कुमार, दीपक मरांडी, परवेज आलम व जोहन मरांडी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >