Giridih News: गिरिडीह में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम 16 को

Giridih News: डीजीपी के निर्देश पर गिरिडीह जिला पुलिस 16 अप्रैल को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित करेगी. कार्यक्रम जिले के विभिन्न अनुमंडलों में एक साथ सुबह 11 बजे से शुरू होगा. मुख्य कार्यक्रम शहर के नगर भवन टाउन हॉल में होगा.

डुमरी अनुमंडल का डुमरी थाना परिसर, बगोदर-सरिया अनुमंडल का बगोदर तथा खोरीमहुआ अनुमंडल का पंचायत भवन व धनवार थाना परिसर में कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम में जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में आमलोग नाअपनी शिकायतें रख सकेंगे.

निर्धारित समय सीमा में किया जायेगा शिकायतों का निस्तारण

प्राप्त शिकायतों का निवारण मौके पर अथवा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जायेगा. गिरिडीह पुलिस ने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि आम नागरिक अपने आसपास, गांव-मुहल्ले की समस्याएं भी साझा कर सकते हैं, जिससे संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >