Giridih News :कपड़ा दुकान से ढाई लाख की संपत्त चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बरवाडीह मोड़ में संचालित एसआर गारमेंट्स से चोरों ने गुरुवार की रात ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बरवाडीह मोड़ में संचालित एसआर गारमेंट्स से चोरों ने गुरुवार की रात ढाई लाख की संपत्ति चोरी कर ली. दुकानदार कोसोगोंदोदिघी गांव निवासी संदीप रवानी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर तीन बजे बरवाडीह मोड़ स्थित दुकान बंद कर गोंसायडीह स्थित रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में चला गया. शुक्रवार की सुबह 10 बजे दुकान खोलने पर जमीन पर कपड़ा व कवर बिखरा मिला. दुकान से चोर काफी संख्या में साड़ी, सूट, कुर्ती, चूनरी, बच्चों का कपड़ा व गल्ला में रखा 45 हजार रुपये ले गये. बताया कि ढाई लाख रुपये से भी अधिक की संपत्ति की चोरी हुई है. चोर दुकान के पीछे के गेट में लगे ताला को तोड़कर चोरी की. चोरी की सूचना पर देवरी थाना के एसआइ रिशु सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >