Giridih News :पिपराकोनी बजरंग बली मंदिर से एक लाख की संपत्ति चोरी

Giridih News :घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत पिपराकोनी गांव स्थित बजरंग बली मंदिर में शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. चोर लाउडस्पीकर, इनवर्टर, बैट्री, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान्य ले गये. घटना की जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं को तब हुई, जब शनिवार की सुबह वह पूजा के लिए मंदिर में पहुंचे. देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी तथा दानपेटी टूटी हुई है और सामान समेत नकद गायब है.

घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के अंतर्गत पिपराकोनी गांव स्थित बजरंग बली मंदिर में शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. चोर लाउडस्पीकर, इनवर्टर, बैट्री, स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान्य ले गये. घटना की जानकारी मंदिर समिति के सदस्यों व श्रद्धालुओं को तब हुई, जब शनिवार की सुबह वह पूजा के लिए मंदिर में पहुंचे. देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी तथा दानपेटी टूटी हुई है और सामान समेत नकद गायब है. श्रद्धालुओं ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी और आवेदन देकर चोरों की जल्द गिरफ्तारी करने और मंदिर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. बताया कि चोरों ने करीब एक लाख रुपये की संपत्ति की चोरी की है. आवेदन देते हुए विद्यानंद राणा, कमलेश कुमार, संतकुमार यादव, मोहन दास, नकुल राणा, अशोक राणा समेत अन्य ने कहा है कि यह मंदिर आस्था का केंद्र है. यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं. ऐसे पवित्र स्थान पर चोरी होना निंदनीय है. पुलिस को तत्काल मामले का उद्भेदन करे. पहले भी ऐसी घटना की आशंका जतायी गयी थी, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किये गये.

सीसीटीवी लगाने व सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने की मांग

मंदिर समिति सदस्य व ग्रामीणों ने मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगाने और रात में सुरक्षा गार्ड की तैनाती करने की मांग की. बता दें कि पिछले सप्ताह क्षेत्र के तारानाखो स्थित झरहियाधाम में भी चोरों ने हजारों रुपये की संपत्ति चोरी की थी. इस घटना का अभी तक उद्भेदन नहीं हुआ है. इधर, शुक्रवार की रात पिपराकोनी बजरंग बली मंदिर में चोरी हो गयी. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >