Giridih News :बैंक पीओ के बंद घर से लाखों की संपत्ति चोरी

Giridih News :नगर थानांतर्गत भंडारीडीह शांति नगर में अपराधियों ने ग्रामीण बैंक की पीओ ज्योति सिन्हा के बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. कुछ माह पूर्व देवघर स्थानांतरण के बाद से ही उनका घर बंद था. मंगलवार की सुबह पड़ोसियों की नजर टूटे दरवाजों पर पड़ने पर गृहस्वामी को घटना की सूचना दी गयी.

बताया गया कि देर रात चोरों ने मुख्य गेट खोलकर घर में प्रवेश किया और एक-एक कर कमरों के दरवाजे तोड़ डाले. इसके बाद सीसीटीवी का डीवीआर समेत कई कीमती सामान समेट कर फरार हो गये. जानकारी मिलने पर भुक्तभोगी सपरिवार देवघर से गिरिडीह लौटीं और पुलिस को घटना से अवगत कराया. मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पूरे घर का जायजा लिया. इसके बाद गृहस्वामी ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी.

आरोपियों की शिनाख्त व गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज

आवेदन के अनुसार अपराधियों ने सोने के जेवरात में मांगटीका, नथिया, कानबाली के अलावा सीसीटीवी का डीवीआर, जरूरी दस्तावेज, चांदी की दो जोड़ी पायल समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. इस बाबत नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >