Giridih News: गुरु नानक जयंती को ले सरिया में निकली भव्य शोभायात्रा

Giridih News: नगर कीर्तन में पंज प्यारों की आकर्षक झांकी निकाली गयी. छोटे-छोटे बच्चों की सहभागिता ने इसे मनमोहक बना दिया.

मंगलवार को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में सरिया में सिख समुदाय ने मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली. यह शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहिब से निकलकर विवेकानंद मार्ग एफसीआई रोड स्टेशन रोड, झंडा चौक होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंची. इस दौरान नगर कीर्तन में पंज प्यारों की आकर्षक झांकी निकाली गयी. छोटे-छोटे बच्चों की सहभागिता ने इसे मनमोहक बना दिया. मौके पर गुरुद्वारा संगत सरिया के अध्यक्ष मनोहर सिंह बग्गा, सचिन सिमरन सिंह,खजांची राजेंद्र सिंह मखीजा,कंवल प्रीत,रचना गंभीर,शालू चावला, विशाल गंभीर, शैंकी सोनी,विक्की चावला, राहुल गंभीर,मनु चावला ,शमी सोनी, बाबू सिंह,नवीन अजमानी, बलवीर सिंह, नीलम सलूजा, विनय सलूजा, विजय सलूजा, रोहित सलूजा,विशाल सलूजा, मोनू मखीजा, विकास सोनी, श्रुति कौर,कंचन सोनी, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >