Giridih News :योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता : डीडीसी

Giridih News :डीडीसी स्मृता कुमारी ने देवरी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के साथ मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की.

मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा

डीडीसी स्मृता कुमारी ने देवरी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक के साथ मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करें और लोगों को इसका लाभ दें. बैठक के दौरान डीडीसी ने बारी-बारी से सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की तथा मनरेगा के सभी आयामों में प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत कार्यान्वित की गयी प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में देवरी बीडीओ, बीपीओ, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >