Giridih News :प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्राचार्य की नियुक्ति हो : योगेंद्र ठाकुर

Giridih News :झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने संघ के सदस्यों के साथ गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में बैठक की. मौके पर श्री ठाकुर ने सरकार से राज्य के सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्राचार्य की नियुक्ति करने की मांग की.

प्रतिमाह माह समय पर नहीं हो रहा है शिक्षकों का वेतन भुगतान

झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर नेकहा कि प्राचार्य के नहीं रहने से विद्यालय संचालन में काफी परेशानी हो रही है. शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान नहीं होता है. विभिन्न तरह के अवकाश स्वीकृति के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा अनावश्यक चक्कर लगवाया जाता है.

जिले के 32 विद्यालयों में प्लस टू के शिक्षक नहीं

वहीं, संघ के गिरिडीह जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के 32 प्लस टू उच्च विद्यालयों में प्लस टू के शिक्षक नहीं हैं और प्राचार्य भी नहीं हैं. ऐसी स्थिति में वर्ग 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. सरकार इन विद्यालयों में अविलंब प्लस टू शिक्षकों की बहाली करे. इस अवसर पर जिला सचिव ऋषिकांत सिंह, उपाध्यक्ष दयानंद कुमार, कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद वर्मा, संगठन मंत्री सुरेश कुमार रजक सहित कई शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >