Giridih News: उर्दू व अल्पसंख्यकों के हक को ले सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

Giridih News: आगामी दो नवंबर को गांडेय में उर्दू व अल्पसंख्यकों के अधिकार जैसे मुद्दों पर प्रस्तावित सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस दौरान डोकीडीह पंचायत के मदरसा मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय हुआ.

मौके पर अल्पसंख्यक नेता मुफ्ती मो सईद ने कहा कि सम्मेलन में अल्पसंख्यकों के अधिकार के मुद्दों पर चर्चा के साथ आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी. प्रमुख रूप से डोकीडीह मुखिया मो अकबर अंसारी, हाजी मोहम्मद उस्मान, मौलाना सुल्तान, मौलाना अब्दुल हक, मौलाना कमरुद्दीन, प्रो. मो मुमताज समेत कई ने कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की. विदित हो कि सम्मेलन पूर्व में मेदिनी सारे में प्रस्तावित था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >