दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर झारखंडधाम मंदिर परिसर में मंदिर समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता विनोद पंडा ने की. बैठक में मंदिर समिति व दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने कई मुद्दों पर चर्चा की. निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा मंडप अधूरा रहने के कारण पूजा पंडाल में बनाकर दुर्गापूजा की जायेगी. नरेश पंडा ने बताया कि फिलहाल शेष राशि से खर्च पूरा किया जायेगा. बैठक में नकुल पंडा, अशोक पंडा, जयदेव पंडा, आदित्य पंडा, सोनू पंडा, टिकी पंडा, मोती पंडा, नंदकिशोर पंडा, निधि पंडा, अशोक पंडा, गिरीश पंडा, कारू पंडा, प्रवीण पंडा, उमेश पंडा, अर्जुन पंडा, किशुन पंडा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
