प्रखंड के भोगतिया लोहारी में श्रीश्री नव दुर्गा पूजा सह छाता मेला को ले तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस बार यहां प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. नव दुर्गा पूजा सह छाता मेला समिति के जितेंद्र मंडल, मोहन रवानी, धर्मेंद्र सिंह, हरि मंडल, संजय रवानी, अली जान अंसारी, माला पंडित, गंगू तुरी, मंटू सिंह, रामकिशन रवानी, झरि पंडित, दशरथ सिंह, तेजलाल ठाकुर, नारायण राय, रंधीर राय, भातू पंडित आदि ने बताया कि 22 सितंबर को जल यात्रा व मंडप प्रवेश, पिंडा स्थापन सह कलश स्थापना होगा. इसके बाद नौ दिनों तक चंडी पाठ होगा. एक अक्तूबर को हवन व बलि, दो को विजयादशमी व तीन को छाता मेला का आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
