Gridih News : दहेज के लिए दो माह की गर्भवती महिला से मारपीट

Gridih News : थाना में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ शिकायत

Gridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया श्मशान घाट रोड निवासी एक गर्भवती विवाहिता के साथ दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता पिंकी देवी ने इस संबंध में नगर थाना में आवेदन देकर अपने पति समेत ससुराल के नौ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व अमित रवानी से हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. आरोप है कि पति अमित रवानी, ससुर श्याम सुंदर रवानी, सास मीना देवी, भैसुर संतोष राम, जेठानी शांति देवी, ननद मानवी कुमारी, भतीजा प्रिंस कुमार, विराट कुमार और फुआ सास मीना देवी मिलकर मोटरसाइकिल खरीदने के लिए मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहे थे. असमर्थता जताने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी. आवेदन में बताया गया है कि आठ अप्रैल की सुबह ससुराल वालों ने पिंकी देवी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. इसके बाद जब वह अपनी मां और भाई के साथ समझाने ससुराल पहुंची, तो आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान पति अमित रवानी और ससुर श्याम सुंदर रवानी ने लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार किया. दो माह की गर्भवती होने की जानकारी देने के बावजूद मारपीट नहीं रोकी गई. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने आयी उसकी मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गयी. किसी तरह जान बचाकर वह नगर थाना पहुंची, जहां पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा. मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >