पोषण सखियों ने गिरिडीह विधायक को मिठाई खिलाकर जताया आभार

10388 पोषण सखियों की सेवा वापस होने की खुशी में शनिवार को सैकड़ों पोषण सखियां विधायक सुदिव्य कुमार सोनी के आवास पर पहुंची. नेतृत्व प्रदेश महासचिव प्रमिला मेहरा कर रही थीं.

10388 पोषण सखियों की सेवा वापस होने की खुशी

गिरिडीह.

10388 पोषण सखियों की सेवा वापस होने की खुशी में शनिवार को सैकड़ों पोषण सखियां विधायक सुदिव्य कुमार सोनी के आवास पर पहुंची. नेतृत्व प्रदेश महासचिव प्रमिला मेहरा कर रही थीं. पोषण सखियों ने विधायक श्री सोनू को मिठाई खिलाकर आभार जताया. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन व मंत्री बेबी देवी के प्रति भी आभार प्रकट किया. प्रमिला कुमारी ने कहा कि गांडेय उप चुनाव में कल्पना सोरेन हमारे लिए मसीहा बनकर आयीं. आज उनके व गिरिडीह विधायक के सहयोग से पोषण सखियों का मान-सम्मान वापस हुआ है. कहा कि उन्होंने चुनाव के पूर्व पोषण सखियों से जो वादा किया था, वह वादा पूरा हुआ. कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री आवास के साथ-साथ मंत्री बेबी देवी तथा गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार के आवास पर ढोल-बाजे के साथ पहुंचकर उनका आभार प्रकट किया जायेगा. इस कार्यक्रम में छह जिलों की पोषण सखियां शामिल रहेंगी. मौके पर रीता दास, जिलाध्यक्ष रजिया खातून, सीमा कुमारी, आसमा परवीन, तरन्नुम परवीन, ज्योति दास, सरोज कुमारी, अंजू देवी, सुनीता टुडू, प्रेमलता हेंब्रम, शीला कुमारी, ममता कुमारी, सोनाली कुमारी, रीना कुमारी, सबिना परवीन समेत काफी संख्या पोषण सखियां उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >