Giridih News :दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Giridih News: बिरनी प्रखंड से प्रेमिका को लेकर फरार तीन बच्चों के पिता ढढागिर निवासी आसीन अंसारी को बिरनी पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. वहीं, युवती को मेडिकल जांच और बयान के लिए न्यायालय में ले जाया गया.

बिरनी प्रखंड से प्रेमिका को लेकर फरार तीन बच्चों के पिता ढढागिर निवासी आसीन अंसारी को बिरनी पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. वहीं, युवती को मेडिकल जांच और बयान के लिए न्यायालय में ले जाया गया. युवती ने प्रेमी पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बिरनी थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके बाद थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने यह कार्रवाई की है. बताया जाता है कि दोनों चार सितंबर को फरार हो गये थे. युवती के परिजनों ने उसे घर में नहीं पाकर उसके गायब होने की शिकायत बिरनी थाना में की थी. इसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों को दूरभाष से संपर्क करते हुए दिल्ली से वापस बुलाया. थाना प्राभारी के बुलावा पर दोनों रविवार को थाना पहुंचे थे. थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर बिरनी थाना में कांड अंकित कर आसीन अंसारी को जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >